सकलडीहा,
सकलडीहा कस्बा के तेन्दुईपुर हाइवे मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने तीन मवेशियों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही मौत होगई। घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ और एडीओ पंचायत ने मृत मवेशियों को कर्मचारियो के माध्यम से हटाकर आवागन शुरू कराया। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं का पशुआश्रय केन्द्र भेजने की मांग किया।
बीते कई दिनों से सकलडीहा हाइवे मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक मवेशी घूम रहे है। जिससे आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शुक्रवार की सुबह हाइवे किनारे बैठे तीन मवेशियों को अज्ञात वाहन ने रौंदते हुए फरार होगया। वाहन की चपेट में आने से तीनों मवेशियों की मौत होगयी। घटना के बाद आवागमन में समस्या खड़ी होगयी।
मवेशियों को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मंत्री अनिल राजभर को दिया।
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को फोन करके मवेशियों को सड़क से हटवाने का निर्देश दिया। इसके साथ सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र भेजने को बताया। सूचना मिलते ही बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने तत्काल मौके पर कर्मचारियों को भेजकर मृत पशुओं को हटाकर आवागमन शुरू कराया।
बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र भेजा जा रहा है। इसके लिये कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।







