वाराणसी
खोजवा क्षेत्र के सरायनंदन निवासी सिद्धांत तिवारी, पुत्र अजीत तिवारी, स्कूल की छुट्टी के बाद अचानक कहीं चला गया। छात्र के घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों में चिंता बढ़ गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। अलग-अलग स्थानों के कैमरों की रिकॉर्डिंग को बारीकी से देखा गया और छात्र के आने-जाने वाले संभावित रास्तों को चिन्हित किया गया।
पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता से कुछ ही घंटों में छात्र का पता लगा लिया गया।
पुलिस टीम ने सिद्धांत तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया। छात्र के सुरक्षित मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सही-सलामत उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
रिपोर्ट – धनेश्वर साहनी







