श्री गणेश चतुर्थी तीन दिवसीय महोत्सव का समापन कला-साधकों ने गजानन के चरणों में लगाई हाजिरी श्रीविनायक सेवा समिति का भव्य वार्षिक आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

विंध्याचल

श्री गणेश महोत्सव मे कला साधकों ने अपनी भक्तिमय स्वर लहरियों को गजानन के चरणों में समर्पित किया | श्री विनायक सेवा समिति द्वारा आयोजित भक्ति संगीत उत्सव के तीसरे दिन मधुर भजनों को सुन श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो उठे | वार्षिक आयोजन के तहत श्री सिद्धिविनायक का दिव्य श्रृंगार एवं पूजन अर्चन किया गया | जागरण में देर रात तक भक्ति संगीत का दौर चलता रहा | इस मौके पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया |

श्री विनायक सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के तीसरे दिन भक्ति संगीत की अविरल धार बहती रही | विंध्याचल रेलवे स्टेशन मार्ग पर आयोजित आयोजन में सिद्धिविनायक की तरह-तरह के फूलों और दूर्वा से किया गया दिव्य श्रृंगार का दर्शन कर श्रद्धालु विभोर हो उठे | भगवान गणेश भव्य स्वरूप का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा | गणेश भगवान के तीन दिवसीय आयोजन में मां विंध्यवासिनी जागरण ग्रुप के कलाकारों के साथ ही दूसरे जनपदों से भी आए कलाकारों ने अपनी हाजिरी लगाई |

विंध्याचल के जाने माने कलाकार जय चौरसिया ने देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन.. प्रस्तुत कर भगवान गणेश की वंदना की | इसी क्रम में सुप्रसिद्ध गायिका कृति सिंह ने सजा दो दर को गुलशन का मेरे सरकार आए हैं.. प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया | प्रख्यात गायक राजा तिवारी ने राजा जी खजनवा दे तथा गायक संतोष कुमार ने बाबा भोलेनाथ का मधुर भजन सुना कर वातावरण को शिवमय बना दिया |

धार्मिक आयोजन के तहत शुक्ला परिवार की नन्हीं बच्चियों ने अपने भाव नृत्य के माध्यम से भगवान गणेश की वंदना की | गायिका गायत्री ने राधा तेरी चुनरी..पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया वही गायक अर्पित कुमार ने मां तुझे सलाम..देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत कर दिया | कार्यक्रम के बीच-बीच में भगवान शंकर, हनुमान जी और राधा कृष्ण की भव्य झांकियां की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया |

कलाकारों के साथ अंग पर राम प्रसाद ढोलक पर रंगनाथ तथा पैड पर छोटू ने कुशल संगत किया | तीन दिवसीय भव्य आयोजन में समिति के मुख्य पदाधिकारी शिशिर मिश्रा, प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू, दीपू गुप्ता, संजय सरोज, अमन शुक्ला, मुन्ना प्रजापति, विक्की प्रजापति, तूफानी सरोज का सराहनीय योगदान रहा | कार्यक्रम के अंतिम दिन विसर्जन जुलूस निकाला गया और भगवान गणेश की मूर्ति को सप्तसागर में धूमधाम से वैदिक मंत्रोचार के बीच विसर्जित किया गया |

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई