थाना शिवपुर पुलिस की संवेदनशीलता एवं तत्परता से खाली प्लॉट में लावारिस अवस्था में मिले नवजात शिशु की बचाई गई जान, चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के पर्यवेक्षण में महिला एवं बाल सुरक्षा के दृष्टिगत थाना शिवपुर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए लावारिस अवस्था में मिले नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लेकर तत्काल चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया।

घटना का विवरण–
दिनांक 18.09.2026 को समय करीब 10:15 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना शिवपुर क्षेत्रान्तर्गत कठवतिया में एक खाली प्लॉट/खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया है। सूचना पर उ0नि0 अमित सिंह मय हमराह का0 आलोक कुमार शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे तथा नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से अपने संरक्षण में लिया।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल नवजात शिशु को पं0 दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। बेहतर चिकित्सकीय उपचार हेतु चिकित्सकों द्वारा शिशु को कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।

प्रकरण में नियमानुसार तत्काल चाइल्डलाइन हेल्प केयर को सूचना दी गई। सूचना पर चाइल्डलाइन टीम पं0 दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। आवश्यक विधिक कागजी कार्यवाही पूर्ण कर नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से चाइल्डलाइन टीम के सुपुर्द किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा चाइल्डलाइन सदस्यों के साथ कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचकर नवजात शिशु को बेहतर उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

वर्तमान में नवजात शिशु चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित है।

पुलिस टीम–

1. उ0नि0 अमित सिंह, थाना शिवपुर कमि0 वाराणसी।

2. का0 आलोक कुमार शर्मा, थाना शिवपुर कमि0 वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई