वाराणसी में मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन:

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 16 सितंबर 2026

भारतीय शिक्षा मंदिर इण्टर कॉलेज, वाराणसी के प्रांगण में मंडलीय वुशु प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य चारू चन्द्र राम त्रिपाठी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर खेल जगत और शिक्षा क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिनमें मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार और आयोजन शिक्षक अखिलेश राय प्रमुख हैं। इनके साथ ही कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए पी.

एम.श्री रा इ कॉलेज वाराणसी से विवेक कु. सिंह, ग्राम विद्यापीठ इण्टर कॉलेज गड़खरा वाराणसी से डॉ. आशीष कुमार सिंह नवयुग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से उपेंद्र सिंह, डॉ राजीव प्रताप सिंह और रा.बा.इ.का. से ममता दूबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता की मुख्य बातें:

प्रतिभागी टीमें: इस मंडलीय प्रतियोगिता में चन्दौली, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी जनपद के छात्र एवं छात्राएं (बालक एवं बालिका वर्ग) बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों की संख्या: प्रतियोगिता में कुल 7 बालिकाएं और 16 बालक अपना दमखम और दांव-पेंच दिखा कर प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया । प्रादेशिक वुशु प्रतियोगिता में वाराणसी मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन भी वाराणसी मण्डल में ही सम्पन्न होना सुनिश्चित हुआ है। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजक शिक्षक अखिलेश राय 9026178762

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई