सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही

जनपद भदोही में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के क्रम में जिला चेतसिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, डॉ. अजय शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जिसमें लगभग 57 जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने सेवा भाव से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश दिया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। मरीजों ने फल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का माध्यम बने। रक्तदान जैसे मानवीय कार्य समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई