PM मोदी के जन्मदिवस पर लखनऊ में वृहद सफाई अभियान, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया शुभारंभ, मेयर सुषमा खर्कवाल ने की अध्यक्षता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की।

अभियान के तहत हजरतगंज चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना था। उनके स्वच्छता संबंधी विचारों को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों से अपील की कि सेवा और स्वच्छता के इस संकल्प के साथ मिलकर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ लखनऊ के निर्माण में सहभागी बनें।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई