प्रयागराज: वीआईपी ड्यूटी से गायब मिले 40 पुलिसकर्मी, सीपी ने किया लाइन हाजिर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज

हाईकोर्ट में 14 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतना 40 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने सभी 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

वीआईपी कार्यक्रम को लेकर जिले के अलग-अलग थानों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 53 पुलिसकर्मियों को बी टीम में रखा गया था। इस टीम को स्टैंडबाई में रखा गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा जा सके।

बताया जा रहा है कि सभी पुलिसकर्मियों ने संबंधित थानों से रवानगी कराकर पुलिस लाइन में आमद भी दर्ज कराई थी, लेकिन आमद दर्ज कराने के बाद बी टीम में शामिल कई पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान पर मौजूद रहने के बजाय वहां से चले गए। कार्यक्रम के दौरान जब स्टैंडबाई टीम की जरूरत पड़ी तो अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की तलाश कराई। इस दौरान 53 में से 40 पुलिसकर्मी मौके पर नहीं मिले।

अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए निर्धारित अवधि तक ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहना जरूरी होता है। भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति गंभीर रहें, इसी उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई