श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नवागत मुख्य कार्य पालक अधिकारी सत्यम मिश्रा ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। इसके पूर्व इस पद पर विश्व भूषण मिश्रा रहे
जिनका ट्रांसफर लोक सेवा आयोग के उपसचिव पद पर हो गया। श्री सत्यम मिश्रा 2015 बैच के पीसीएस आफिसर हैं।इसके पूर्व प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी नगर के पद पर तैनात रहे।







