‘लेडी सिंघम’ नीतू कादयान का बड़ा एक्शन: सिगरा में जुए के फड़ पर रेड, 47 हिरासत में

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार को अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई की है। डीसीपी गोमती एवं डीसीपी क्राइम, लोकप्रिय ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान के नेतृत्व में एसओजी-2 (SOG-2) और सिगरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कुबेर कॉम्प्लेक्स के सामने प्रभात कुमार रस्तोगी के मकान में चल रहे बड़े जुए के फड़ पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

अंदर से दरवाजा बंद मिलने पर पुलिस टीमों ने कड़ा रुख अपनाते हुए दरवाजा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया। इस सनसनीखेज कार्रवाई के दौरान करीब 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में लाखों रुपये की नकदी और जुआ खेलने की सामग्री बरामद हुई है।

यह साहसिक कार्रवाई डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान, एसओजी-2 टीम और सिगरा थाना पुलिस के संयुक्त एवं बेहतरीन समन्वय का परिणाम है। फड़ के संचालन और इसके नेटवर्क से जुड़े रसूखदार लोगों की भी गहराई से जांच की जा रही है। इस बड़ी सफलता से अपराधियों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है |

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई