श्री गणेश जी का किया गया वस्त्र श्रृंगार, किया गया सुंदर कांड का पाठ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज 

गोपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मे गणेश पूजनोत्सव समारोह पूर्वक मनाया जा रहा हैl पूजन पंडालो मे विधि विधान पूर्वक की गई प्राण प्रतिष्ठा के साथ दर्शन पूजन का क्रम भक्ति व श्रद्धा भाव से चल रहा हैl

श्री गणेशोत्सव मंडल क्लब पश्चिम मोहाल,श्री गणेश उत्सव मंडल दुर्गा जी गली सदर मोहाल ,श्री गणेश पूजा उत्सव खड़हट्टी मोहाल,श्री बाल गणेश उत्सव मंडल खड़हट्टी मोहाल,श्री गणेश उत्सव मंडल पसियान मोहाल,न्यू गणेश उत्सव मंडल नोनियान गली ज्ञानपुर रोड ,श्री गणेश उत्सव मंडल चुड़िहारी मोहाल के साथ ग्रामीण क्षेत्र पूरा कानून गोयान, सुजातपुर आदि स्थानों पर बनाए गए पूजन पंडालो मे श्रद्धालुओ की भीड़ देखी जा रही हैl

दुर्गा मंदिर गली में दस दिवसीय अनुष्ठान के दौरान प्रथम पूज्य गणेश जी का अलग -अलग स्वरुप में श्रृंगार के साथ मंगलवार की रात रंग विरंगे वस्त्रो से श्रृंगार किया गया आरती पूजन के साथ दर्शन पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहाl

 

रिपोर्ट : जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई