वाराणसी
काशी के सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर उनके सार्वजनिक जीवन में जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क कार्यालय, वाराणसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक के नेतृत्व में हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के संकल्प के प्रति आभार व्यक्त किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा जनसंपर्क कार्यालय जगमगा उठा और वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए देश की सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय प्रभारी शिवशरन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की दीर्घ यात्रा का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी अवसर है।
हजारों दीपों की जगमगाहट के बीच आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के प्रति काशीवासियों एवं कार्यकर्ताओं के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं की भावपूर्ण अभिव्यक्ति बना।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विणा पांडेय, जगरनाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, अशोक मिश्रा, पवन मौर्य, रमाशंकर पटेल, पवन शर्मा ,गौरव मिश्र, कपिल मिश्रा अरविंद चौधरी, ,सूरज ,जय प्रकाश सिंह, रितिक मिश्र, सोम जी, कृष्ण मोहन सिंह, स्वस्तिक श्रीवास्तव ,अजय श्रीवास्तव, अमित पांडेय, रंजीत जायसवाल, सीमा यादव,डॉ दमयंती शास्त्री ,चंद्रकला गुप्ता, सोनी शर्मा, स्नेहा श्रीवास्तव, किरन प्रजापति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत







