बरेका,गुमटी मार्केट में सीसीटीवी कैमरे को ढक कर ले उड़े लाखों का माल, 12 अन्य दुकानों कें टिनसेंड चाड़ दिए

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

थाना मंडुवाडीह क्षेत्र के बरेका गुमटी मार्केट में दूस्साहसीं चोरों ने सोमवार की रात घात लगाकर टिंनसेड चांड़कर छ दुकानों से लाखों का माल बटोर ले गए। चोरों ने 12 अन्य दुकानों कों भी टीन सेंड हटाने के बाद चोरों ने असफल हो गए। वारदात से पहले चोरों ने गुमटी मार्केट के सभी सीसीटीवी कैमरे को पेपर ग्लास कपड़ों से ढक दिया था।

मंगलवार सुबह दुकानदारों ने दुकान खोलने पहुंचे तो होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने के बाद, सूचना पर पहुंचे एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, मंडुवाडीह इंस्पेक्टर दिगंबर उपाध्याय चोरी की वारदात को देखते सन्य रह गए, बरेका व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश सिंह के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

परिसर के अलावा बाहरी भी गुमटी मार्केट में करते हैं खरीदारी, सोमवार की रात की वारदात

गुमटी मार्केट में जरूर लोग भी गृहस्थी के समान छोटी बड़ी वस्तुएं लेने आते हैं।
यहां बरेका के कर्मचारी परिवारों के अलावा आसपास के स्थानीय लोग भी खरीदारी करते हैं। पूरे दिन बिक्री के बाद के अपनी-अपनी दुकानों में ताला लगाकर दुकान दार अपने घर को चले जाते हैं।

आरपीएफ की जिम्मेदारी नहीं

चोरों ने तैयारी के साथ धावां बोला, पहले खुफिया कैमरों को कपड़े से एवं ग्लास पेपर से ढक दिया। फिर एक-एक कर अच्छा दुकानों से माल बटोर लिया। राजेश कुमार सिंह, धीरज पांडे की दो दुकानों से, संजू की ब्यूटी पार्लर, और राम भरोसे विश्वकर्मा की दुकानों से चार मोमेंटो कपड़े कॉस्मेटिक के समान नगदी चोरी हुई है। चोरों ने 12 दुकानों की टिनसेंड उठाया लेकिन चोरी नहीं कर पाए। पर दर्जनों के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, सचिव योगिता तिवारी, और अन्य पदाधिकारी के साथ रेलवे सुरक्षा बल. आरपीएफ. के जवान भी पहुंचे,मंडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

वहीं दुकानदारों का कहना है कि, बरेका परिसर स्थित कार्यालय कारखाना समेत अन्य जगहों की सुरक्षा का जिम्मा आरपीएफ पर है, गुमटी मार्केट में सिक्योरिटी का कोई इंतजाम नहीं है मार्केट में खुद दुकानदारों ने अपने खर्चे पर चौकीदार की व्यवस्था किया गया था, लेकिन उसे हटवा दिया गया और गुमटी मार्केट में पूर्व में भी चोरी हुई थी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई