चन्दौली धानापुर
शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सकलडीहा तहसील क्षेत्र के विकासखंड धानापुर अन्तर्गत अहिकौरा चौराहा पर सम्राट अशोक क्लब शाखा अहिकौरा-चंदौली द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 में हाईस्कूल में 80% से अधिक और इंटरमीडिएट में 70% से अधिक अंक लाने वाले दर्जनों मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्राट अशोक क्लबहिकौरा द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि एस.एस. आदर्श , इंस्पेक्टर धानापुर थाना जबकि विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा मौर्य शिशु ज्ञान गंगा निकेतन विद्यालय की प्रबन्धक रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. काशीनाथ कुशवाहा ने की।
मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी एवं आयरन लेडी के नाम से चर्चित डॉ. सरिता मौर्य ने शिरकत की। उन्होंने मेधावियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में अरुण कुमार (प्रवक्ता न.पा.इं.का. मुगलसराय), शिवनारायण मौर्य (प्रवक्ता अशोक इं.का. बबुरी), गणेश प्रसाद भारती (प्रधानाचार्य किसान इं.का. बरहनी) और लेफ्टिनेंट अरुण कुमार मौर्य (प्रवक्ता गाँधी इं.का. सदलपुरा) ने अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया
इन मेधावियों को मिला सम्मान
– हाईस्कूल (80%+): आयुष कुमार, सुनील कुमार, तनुज जायसवाल, रंजन प्रजापति, बेबी मौर्य, आशुतोष पाल, राजू कुमार, अभिलाष मौर्य, छाया कुमारी, सुगंध तिवारी, भारती सिंह, सूर्यांश सिंह
– इंटरमीडिएट (70%+): तनु मौर्य, काजल कुमारी, रिमझिम सिंह, सिद्धार्थ मौर्य, नाजिया बानो, नीतिश जायसवाल, प्रिया मौर्य
कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार मौर्य सामाजिक कार्यकर्ता ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर निवेदक मनीष मौर्य, निखिल पासवान, सत्यम विश्वकर्मा, सुशील कुमार, अजीत प्रजापति, राजबीर यादव, शुभम मौर्य, शशिकांत यादव, भगवानदास कन्नौजिया (मास्टर साहब), सूर्यभान मौर्य, राजा मौर्य, ओमप्रकाश गौड़, रजनीकांत बिंद, अभय कन्नौजिया, अजय मौर्य, विजय मौर्य, चंदन मौर्य, अरविंद मौर्य, अभिषेक मौर्य, नीरज यादव, करन मौर्य, सूर्यकांत मौर्य, मनाईज मौर्य, सत्यम मौर्य, संदीप मौर्य, अभय मौर्य, सच्चिदानंद मौर्य एवं समस्त ग्रामवासी गण मौजूद रहे।







