हिंदी भाषा ने आजादी की लड़ाई में सभी वर्गो को जोड़ने का किया काम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा पी. जी. कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर हिंदी विभाग और पुस्तकालय ने मिलकर राष्ट्रीय एकता में हिंदी भाषा का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता और विचारगोष्ठी का आयोजन किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने हिंदी भाषा की राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता में भूमिका पर अपने विचार रखे

कार्यक्रम के पहले चरण में राष्ट्रीय एकता में हिंदी भाषा का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई।

इसमें 50 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने निबंध के जरिए हिंदी भाषा के ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व को बताया। प्रतियोगिता में रानी यादव पहले स्थान पर रहीं। अंजू यादव और रहनुमा खातून को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला, जबकि श्वेता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को इनाम भी दिए गए।

पहले स्थान पर आने वाली रानी यादव को 1000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहीं अंजू यादव और रहनुमा खातून को 750 रुपये और तीसरे स्थान पर रहीं श्वेता यादव को 500 रुपये दिए गए।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डायट चंदौली के प्रवक्ता डॉ. रामानंद कुमार, बी.एड. विभाग के डॉ. अजय कुमार सिंह यादव और हिंदी विभाग के डॉ. उमेश चतुर्वेदी शामिल थे। उन्होंने छात्रों के निबंधों का विषयवस्तु, भाषा, अभिव्यक्ति, मौलिकता और प्रासंगिकता के आधार पर मूल्यांकन किया।

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि हिंदी भाषा ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय देश के अलग-अलग क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों को एक साथ जोड़ने का काम किया। हिंदी सिर्फ बातचीत की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय समाज को जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।