युवक की मौत से परिवार में छाया मातम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर गांव निवासी 46 वर्षीय सुदर्शन यादव की शुक्रवार को महाराष्ट्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार की रात में उनका शव एम्बुलेंस से गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सुदर्शन यादव जद्दू यादव के पुत्र थे और महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह जुलाई महीने में घर से महाराष्ट्र गए थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को भी वह ड्यूटी पर गए थे, जहां से कंपनी के अधिकारियों ने उनकी मौत की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में महाराष्ट्र पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे एम्बुलेंस से शव लेकर रविवार की देर रात बलारपुर स्थित घर पहुंचे। सुदर्शन की शादी घरचित गांव की सीमा यादव से हुई थी। उनके एक पुत्र राज  और एक पुत्री रचना यादव  हैं।

सुदर्शन की मौत से पत्नी, पुत्र, पुत्री और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुदर्शन यादव काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।