जमानियां :-
खबर है जमानियां ब्लॉक के करजही ग्राम से जहा पंचायत भवन में पिछले तीन वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हरिश्चंद्र गुप्ता को पंचायत भवन से बाहर निकालने के लिए ग्रामीण एकजुट हो गए l
करजही ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन्हें तीन वर्ष पहले 1या 2 सप्ताह के रखा गया था l
लेकिन धीरे – धीरे समय बीतने के बाद 14 सितम्बर को ग्रामीणों ने आवाज उठाई जो पूरा किया जाएगा l
वही उपस्थित सचिव दीपक कुमार के ग्रामीणों , पंचायत सहायक सतेंद्र कुमार ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार की बातों सुनने के बाद हरिश्चंद्र गुप्ता को एक सप्ताह के भीतर पंचायत भवन खाली करने का निर्णय लेते हुए सादे कागज पर लिखित हस्ताक्षर के साथ ग्रामीणों को दिया l
इस अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी।
इनमें से कुछ ग्रामीणों में रोशन सिंह, सुरेन्द्र चौहान, राजवंत सिंह, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुसाफ़िर कुशवाहा, अजय चौहान, कुलबुल, राकेश, आकाश, दीपक, दिनेश, चंदन, कपिलमुनि, संतोष, गिरीशचंद्र गुप्ता और योगेंद्र चौहान सहित अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हुए और प्रशासन से इसे जल्द से जल्द मुक्त कराने की मांग की।
ग्रामीणों की इस एकजुटता और प्रशासनिक अधिकारियों के इस सख्त कदम के बाद उम्मीद रही l कि एक सप्ताह के भीतर पंचायत भवन पूरी तरह खाली हो जाएगा, जिससे पंचायत के विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे।







