वाराणसी, 12 सितंबर 2026:
जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी के आदेशानुसार युगल बिहारी इंटर कॉलेज, रामेश्वर, वाराणसी के तत्वाधान में भारतीय शिक्षा मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज इंग्लिश या लाइन वाराणसी में मंडलीय खेलों में प्रतिभाग हेतु जनपदीय कुराश प्रतियोगिता (14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका) का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य चारू चंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर जनपदीय सचिव सर्वेश सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
इस आयोजन को सुचारू, अनुशासित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में पप्पू राम पटेल, भरत सिंह, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, डॉ. धनंजय त्रिपाठी तथा डॉ. शैलेंद्र नारायण सिंह, नाथू राम यादव का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता से संबंधित लेखन का कार्य ताज खान, पूजा राय तथा प्रिया मिश्रा द्वारा सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान वाराणसी जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक-बालिकाओं ने कुराश खेल में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया।
सर्वेश सिंह जनपदीय क्रीडा सचिव वाराणसी 8081658710







