भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में जनपदीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 11 सितंबर 2026

भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन, वाराणसी में आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को जनपदीय वुशु प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर उपाध्यक्ष भाजपा कुसुम पटेल तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सुशील गुप्ता रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक जिला वुशु संगठन के सचिव गोपाल सेठ रहे।

इस अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव सर्वेश कुमार सिंह, मंडलीय व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. राजीव सिंह, देवेंद्र गोस्वामी, आशुतोष कुमार, धनंजय त्रिपाठी, विवेक कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, प्रिया मिश्रा एवं पूजा राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों को अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में अखिलेश राय द्वारा सभी अतिथियों, निर्णायकों, खेल अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विद्यालय परिवार ने चयनित सभी खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अखिलेश राय 9026178762

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।