13वीं बार रक्तदान कर पत्रकार प्रशान्त कुमार ने बचाई गरीब परिवार की जान….!

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया

मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को सर्वोपरि रखते हुए हिन्दी दैनिक आशंका बुलेटिन के चकिया तहसील प्रभारी प्रशान्त कुमार ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने जीवन में 13वीं बार रक्तदान कर एक जरूरतमंद गरीब परिवार के सदस्य की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

रक्त की तत्काल आवश्यकता की जानकारी मिलने पर प्रशान्त कुमार बिना किसी स्वार्थ के आगे आए और अपना रक्तदान किया। उनके इस मानवीय कार्य से संकट में पड़े परिवार को बड़ी राहत मिली। रक्तदान के बाद परिवार के लोगों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समय में किया गया सहयोग जीवनभर याद रहता है।

प्रशान्त कुमार ने कहा कि “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन सकता है। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

उनके इस पुनीत कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लगातार 13वीं बार रक्तदान कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है।

वास्तव में, धन-दौलत का दान तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन किसी के जीवन को बचाने के लिए अपने शरीर का रक्त देना मानवता का सबसे बड़ा दान है। प्रशान्त कुमार का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।