जलाभिषेक एवं सोहर गीत आरती से शुरू हुआ बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया

स्थानीय क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में महापालिका अघोरेश्वर बाबा कीनाराम 427वां जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है सूर्य की पहली किरण से बाबा के जन्मोत्सव का आगाज शुरू हुआ हर हर महादेव के साथ सर्वप्रथम किन्नैश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। बाबा की आरती और सोहर गीत के बाद रामचरित मानस का पाठ भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया।

हजारों सजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने माला फूल बाबा के चरणों में अर्पित दर्शन पूजन शुरू किया और बीच-बीच में बाबा कीनाराम के जयकारे लगाते रहे। वहीं हर हर महादेव के जयघोष से पुरा परिसर गुंजायमान होने लगा। दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होती रही।

बाबा कीनाराम इण्टर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत के बाद मंजीत लाल यादव, भैयालाल पाठक, किसन राय, सुमन अग्रहरी, प्रभात मिश्रा ,राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया

मेले का आयोजन किया जिसमें घर-गृहस्थी की सामान के साथ खेलकूद की समान की खूब बिक्री हुई। नन्हे मुन्नों ने चरखी,झूलों का आनंद उठाया साथ ही लजीज व्यंजन के दुकानो पर भीड़ रही।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग दिनभर अपने अपने प्वांइट पर डटे रहे साथ ही आला‌अधिकारियो दिन भर जन्मोत्सव में पहुंचकर भ्रमण करते रहे एवं अपने मातहतों को दिशा-निर्देश देते रहे। वहीं मठ‌ प्रशासन के वालिंटियर ने भी अपनी भूमिका खूब निभाई।

इस दौरान मेजर अशोक सिंह, प्रभु नारायण सिंह उर्फ लल्ला,हेमराज,संगीता सिंह ,रूबी सिंह,सत्या सिंह कुलदीप वर्मा,नंदु गुप्ता, दिनेश सोनकर सहीत हजारों लोग मौजूद रहे संचालन धनंजय सिंह ने किया

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।