पूर्व विधायक के गनर से धक्का-मुक्की करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बांदा,

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के कालूकुआं चौराहे के पास का है गाड़ी हटाने की बात को लेकर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी से विवाद और धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद गुरुवार को नियमानुसार न्यायालय भेज दिया

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के कालूकुआं चौराहे के पास का है। पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर की शाम नरैनी के पूर्व विधायक राजकरन कबीर की गनर सुरक्षा में तैनात आरक्षी संदेश शर्मा के साथ गाड़ी हटाने की बात को लेकर अभिषेक उर्फ अभि का विवाद हो गया था।

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना के संबंध में आरक्षी की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर को आरोपी अभिषेक उर्फ अभि को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी खुरहण्ड थाना गिरवां क्षेत्र का रहने वाला है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 453/26 के तहत धारा 126(2), 121(1), 115(2) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला और कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल रहे हैं

 

रिपोर्ट – सुनील यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।