पुरानी रंजिश में 25 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर चक्का जाम से मचा हड़कंप

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामदयालगंज बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर 25 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शुक्रवार को हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने के आरोप के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच-135ए पर रखकर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

आक्रोशित भीड़ ने जाम के दौरान सड़क से गुजर रहे। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ कर दी तथा रामदयालगंज बाजार को भी बंद करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मौके पर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ परमानंद कुशवाहा समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य कराने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ को समझाने और जाम समाप्त कराने की कोशिश जारी रही।

सवाल सिर्फ हत्या का नहीं, कानून-व्यवस्था पर भी है।

घटना ने पुलिस की कानून-व्यवस्था और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पुरानी रंजिश किस स्तर तक पहुंची कि एक 25 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। यदि हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी थी तो विवाद की पूर्व सूचना पुलिस तक पहुंची थी या नहीं—इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती हत्या के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही सड़क पर तोड़फोड़ और जबरन बाजार बंद कराने वालों की भूमिका की भी जांच आवश्यक है। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और कानून हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई हो।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों बना हुआ है।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।