SAREE मिर्जापुर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुरः

सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (SAREE ), मिर्जापुर में विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, तकनीकी उत्कृष्टता, समस्या समाधान क्षमता, टीम भावना एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से AICTE-स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन भारत सरकार की एक प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार पहल है, जिसे शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में MHRD) एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को पहचानने तथा उनके लिए नवीन एवं तकनीक आधारित समाधान विकसित करने का मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम का आयोजन SAREC के निदेशक एवं संरक्षक प्रो. एस. के. वर्मा के संरक्षण में किया गया। उनके निरंतर प्रोत्साहन एवं दूरदर्शी नेतृत्व ने सदैव विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया है।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. नम्रता धांडा, प्रो. कमलेश गुप्ता एवं डॉ. अरुण कुमार दुबे, AICTE-SPOC, SIH 2026 के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। उनके निरंतर मार्गदर्शन, परामर्श एवं सहयोग ने कार्यक्रम की सफल योजना एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी आशीष मोहन द्वारा प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का कुशल समन्वय विद्यार्थी समन्वयकों अस्मिता यादव, शुभम यादव एवं अंशु सोनी तथा Student Organizer द्वारा किया गया। विद्यार्थी समन्वय टीम ने कार्यक्रम की वेबसाइट तैयार करने, सोशल मीडिया पोस्ट एवं प्रचार सामग्री बनाने, विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने, टीमों का समन्वय करने, समानांतर निर्णयन प्रक्रिया (Parallel Judging Process) का प्रबंधन करने तथा Selfie Point की व्यवस्था करने में सराहनीय प्रयास किए। इन प्रयासों से प्रतिभागियों के लिए एक उत्साहपूर्ण एवं ऊर्जावान वातावरण तैयार हुई।

AICTE-MHRD द्वारा निर्धारित नोडल केंद्रों पर अगला चरण

आंतरिक हैकाथॉन के सफल आयोजन के बाद शॉर्टलिस्ट की गई टीमें स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की चयन प्रक्रिया के अगले चरण में प्रतिभाग करेंगी।

अगला चरण AICTE-MHRD, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित एवं चयनित देशभर के विभिन्न नोडल केंद्रों (Nodal Centres) पर आयोजित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट की गई टीमें इन राष्ट्रीय स्तर के केंद्रों पर अपने समाधानों को प्रस्तुत एवं आगे विकसित करेंगी तथा निर्धारित मूल्यांकन एवं चयन प्रक्रिया में भाग लेंगी।

विजेता टीम को ₹1.5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, संभावनाशील परियोजनाओं को आगे विकसित, परिष्कृत एवं वास्तविक रूप में लागू करने के लिए Project Seed Funding/आर्थिक सहयोग प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

यह राष्ट्रीय स्तर का अवसर विद्यार्थियों को अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने, विशेषज्ञों से संवाद करने, देशभर की प्रतिभाशाली टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा अपने विचारों को वास्तविक जीवन में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई