थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक

थाना आदमपुर नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना व सर्विलांस के माध्यम से थाना आदमपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0160/2026, धारा- 305(a) व बढोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना से संबंधित अभियुक्त अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ छोटू पुत्र स्व. महेन्द्र श्रीवास्तव निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को जलालीपुरा क्रासिंग के पास से दिनांक 10.09.2026 को को गिरफ्तार किया गया

व चोरी गया मोबाइल फोन (एप्पल आई फोन) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरणः- वादी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि मेरे दुकान काउटर से एप्पल का फोन चार्ज मे लगा था और उसी काउन्टर में गेस्ट हाऊस का 55700 रूपये नगद रखा था । सुबह करीब 6 बजे मैं बाथरूम चला गया था उसी समय हमारे काउन्टर से कैस निकाल लिया और मोबाइल फोन जो चार्ज मे लगा था व चोरी हो गया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0160/2026, धारा- 305(a) व बढोत्तरी धारा 317(2)BNS पंजीकृत किया गया ।

विवरण पूछताछ– अभियुक्त अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ छोटू उपरोक्त जुर्म स्वीकार करते बता रहा है कि मैं ई रिक्शा चलाता हूं और जो भी यात्री बाहर से वाराणसी घूमने के लिए आते है उनको रहने के लिए कमरा दिलाता हूँ । इसलिए मेरा होटलो/पेइंग गेस्ट हाउस में आना जाना लगा रहता है । उस दिन भी मैं नारायण गेस्ट हाउस गया था जहाँ पर काउंटर पर कोई नहीं था तो मैने चार्जिंग में लगा हुआ एक आई फोन लेकर आ गया ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0- 0160/2026, धारा- 305(a) व बढोत्तरी धारा 317(2)BNS थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

अभियुक्तगण का विवरण:- अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ छोटू पुत्र स्व. महेन्द्र श्रीवास्तव निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः- स्थान- जलालीपुरा क्रासिंग के पास, दिनांक 10.09.2026

बरामदगी का विवरणः- एक अदद एप्पल आई फोन ।

आपराधिक इतिहास-
क्र0सं0 थाना मु0अ0सं0 धारा
01. चेतगंज 0167/2025 302(2)/317(2) बीएनएस
02. आदमपुर 0160/2026 305(a) 317(2)बीएनएस

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उप निरीक्षक उमाशंकर थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. आरक्षी जयवीर प्रसाद थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. आरक्षी मुकेश कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. आरक्षी श्याम स्वरुप थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई