पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना व सर्विलांस के माध्यम से
थाना आदमपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0161/2026, धारा- 305(a) व बढोत्तरी धारा 317(2) BNS से संबंधित अभियुक्त वाजिद उर्फ रोहित पुत्र अनवर अख्तर उर्फ बब्लू निवासी ए 28/50 चन्दूपुरा थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को कज्जाकपुरा क्रासिंग से दिनांक- 09.09.2026 को गिरफ्तार कर चोरी गया मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- वादी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि मेरे घर पर ही लोहो का कारखाना है मै अपनी दुकान पर बैठा था कि एक आदमी आया, मुझसे कुछ बाते करने लगा मै कुछ सामान लेने के लिए घर के अंदर चला गया कि इतने मे ही वह लड़का मेरा मोबाइल लेकर भाग गया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0161/2026, धारा- 305(a) व बढोत्तरी धारा 317(2) BNS पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0- 0161/2026, धारा- 305(a) व बढोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
अभियुक्तगण का विवरण:- वाजिद उर्फ रोहित पुत्र अनवर अख्तर उर्फ बब्लू निवासी ए 28/50 चन्दूपुरा थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः- स्थान- कज्जाकपुरा क्रासिंग, दिनांक 09.09.2026।
बरामदगी का विवरणः- एक अदद मोबाइल फोन
आपराधिक इतिहास-
क्र0सं0 थाना मु0अ0सं0 धारा
01. आदमपुर 053/2024 323/324/504/506 भादवि
02. आदमपुर 74/2025 303(2) 317(2)बीएनएस
03. आदमपुर 161/2026 305(a)/317(2) बीएनएस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी
2. उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उप निरीक्षक शत्रुधन सिह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. आरक्षी दीपक गोंड़ थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. आरक्षी रवि प्रकाश थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।







