दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय संगीत समारोह का भव्य आयोजन, सुरों से सजा मां भगवती का दरबार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

काशी के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस बार किसी कारणवश छह दिवसीय आयोजन के स्थान पर तीन दिवसीय संगीत समारोह आयोजित किया जा रहा है। मां भगवती के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों का मन मोह रहे हैं।

संगीत समारोह के प्रथम दिन शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति हुई। इस दौरान पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्रा, देवव्रत मिश्रा, राजन-प्रसन्न सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने मां भगवती के चरणों में अपनी प्रस्तुति समर्पित करते हुए पूरे वातावरण को सुर और साधना से सराबोर कर दिया।

वहीं समारोह के दूसरे दिन सुगम संगीत का आयोजन किया गया। इस दौरान महुआ बनर्जी समेत कई कलाकारों ने अपनी गायकी से श्रोताओं का दिल जीत लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए।

आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक बिंदु देवी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी मां के दरबार में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।

यानी 10 सितंबर को भी देर रात तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली के सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा सौरभ गौरव मिश्रा, राहुल अग्रवाल सहित अन्य कलाकार भी मां के दरबार में अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

वहीं सुबह से ही मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त मां के दर्शन के साथ प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल का आनंद ले रहे हैं। तीन दिवसीय संगीत समारोह को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई