पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपहृत/गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.09.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखरेख क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 247/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पटेल की तलाश में थाना नैनी, जनपद प्रयागराज पहुंचा गया।
जहां पीआरवी द्वारा अभियुक्त प्रदीप कुमार पटेल को थाना नैनी पर लाकर मिर्जामुराद पुलिस के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा दिनांक 24.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सुबह स्कूल जा रही थी। उसी दौरान अभियुक्त प्रदीप कुमार पटेल, निवासी चन्दौली पोस्ट भुइडा, थाना करछना, जनपद प्रयागराज, उसकी पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया।
वादिनी द्वारा अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उसकी पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से अपने साथ लेकर गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी।
बरामदगी का विवरण
अपहृता सकुशल बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
प्रदीप कुमार पटेल पुत्र राम मनोहर पटेल, निवासी चन्दौली पोस्ट भुइडा, थाना करछना, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 247/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
अभियुक्त एवं अपहृता को थाना स्थानीय लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 जगदम्बा सिंह (चौकी प्रभारी खजुरी), थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अतुल कुमार शुक्ल, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. म0का0 प्रतिभा बौद्ध, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।







