पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07.09.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखरेख क्षेत्र, गश्त, भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 262/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र गौड़ को थाना मिर्जामुराद गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा दिनांक 07.09.2026 को थाना मिर्जामुराद पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री अभियुक्त शैलेन्द्र गौड़ की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
शैलेन्द्र गौड़ पुत्र स्व0 राम किशुन गौड़, निवासी मेहंदीगंज, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 262/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. का0 चंचल यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 चालक कमलेश यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 धर्मेश, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।







