बरियाघाट में दशहरा मेले को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 25 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बरियाघाट

रामलीला समिति की आवश्यक बैठक दशहरा मेले की तैयारी को लेकर अध्यक्ष रितु केसरी की अध्यक्षता में पंचमुखी मंदिर सत्संग भवन में संपन्न हुई। बैठक में मेले की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और मेले को सुचारु रूप से संपन्न कराने की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में बताया गया कि बरियाघाट रामलीला समिति की ओर से लगने वाले पूर्वांचल प्रसिद्ध विशाल दशहरा मेले में श्रद्धालुओं के लिए लगभग दो दर्जन झांकियां लगाई जाएंगी। अध्यक्ष रितु केसरी ने कहा कि यह पहला अवसर है जब समिति की अध्यक्ष महिला है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकतीं।

इस बार का दशहरा मेला ऐतिहासिक और भव्य होगा तथा अपने पिछले सभी कीर्तिमान तोड़ देगा। इस बार मेले में आने वालों की संख्या 15 लाख से बढ़कर 25 लाख तक पहुंचेगी।

महामंत्री संतोष ऊमर ने बताया कि श्रद्धालुओं के आने-जाने की उत्तम व्यवस्था, बिजली की सजावट, पंचमुखी मंदिर का अद्भुत श्रृंगार, भैरव गुफा, 12 ज्योतिर्लिंग, बांके बिहारी की हरियाली, रावण दरबार, सुग्रीव दरबार, हनुमान दल, अशोक वाटिका, जय गणेश देवा के साथ काली भैरव नृत्य की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

इसके साथ ही लोगों में राष्ट्रीय चेतना बढ़ाने, देश के नौजवानों में उत्साह भरने के लिए तिरंगा ऊंचा रहे हमारा, सैन्य जवानों के सम्मान में अभियान सिंदूर जैसी झांकियां लगाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि नारी शक्ति का मान और पहचान समाज व देश में बढ़ाने, नारी समाज को प्रेरित करने के लिए भारत की नारी विभूतियों की झांकियां भी लगाई जाएंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, डोरेमोन झूला, चकरी झूला और खेल के साधन भी लगाए जाएंगे।

महामंत्री ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी महत्व दिया जाएगा। जो प्रतिष्ठान स्वागत द्वार, दुकान, पर्चा और उद्घोषणा के माध्यम से मेले में प्रचार कराना चाहते हैं, उनके लिए व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि रितु केसरी की अध्यक्षता में लगने वाला पूर्वांचल का ऐतिहासिक दशहरा मेला पुराने सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर नया कीर्तिमान बनाएगा।

बैठक में अछैबर नाथ केसरवानी, अमरेश मिश्रा, रविंद्र कुमार गुप्ता, शैलेंद्र अग्रहरी, बद्री अग्रहरि, दीपा ऊमर, मंजू लता, कमला केशरवानी, सतीश चंद्र सर्राफ, विनय पांडे, आकाश दुबे, शिप्रा गुप्ता, मनसा ऊमर, शिखा अग्रवाल, बिना बरनवाल, विमलेश अग्रहरि, भावना बरनवाल, रंजना मिश्रा, रीता मिश्रा, सीता ऊमर, अर्चना गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, समर चंद शर्मा, समीर वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई