काशी क्षेत्र के नवनियुक्त महामंत्री विद्याधर तिवारी का मीरजापुर में ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के नवनियुक्त महामंत्री विद्याधर तिवारी का सोमवार को मीरजापुर जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में पुरजागीर, लाल डिग्गी, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, इमरती मार्ग होते हुए जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार तक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया।

इस अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह पटेल, गंगासागर दुबे, उत्तर कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, अनिल सिंह, बालेंदुमणि त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, इंद्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय एवं सी. एल. बिन्द, जिला मंत्री संध्या पटेल,

रोहित त्रिपाठी, आलोक सिंह, पूनम चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला प्रचार प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा पटेल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश सिंह, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला सूचना प्रौद्योगिकी संयोजक अमित सिंह, जिला सह प्रचार प्रभारी पं. विजय शक्ति दुबे एवं रतन कुमार सिंह, शुभम जायसवाल, जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी, अभिनव प्रताप सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई