मा० जनप्रतिनिधिगणों द्वारा जनपद के 20 आँगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि मा० राज्यसभा सांसद, साधना सिंह एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की गरिमामय उपस्थिति में ऑगनवाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन कराया गया, उक्त कार्यक्रम में मा० मंख्यमंत्री द्वारा जनपद अयोध्या में कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए

ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को डी०बी०टी० के माध्यम से साड़ी की धनराशि का अन्तरण, रू० 05 लाख प्रति वर्ष तक कैशलेश ईलाज की सुविधा एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती के मानदेय में रू0 4000 प्रतिमाह एवं सहायिका के मानदेय में रू0 2000 प्रति माह की बढ़ोत्तरी की गयी। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त जनपदों में कराया गया।

मुख्य अतिथि मा० राज्यसभा सांसद, साधना सिंह द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया गया साथ ही सैम बच्चे, जो वर्तमान में पूर्णतः स्वस्थ्य हो गये है, उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया है।

मुख्य अतिथि मा० राज्यसभा सांसद, साधना सिंह द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हमारी सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे केवल बच्चों और धात्री माताओं के पोषण का ध्यान नहीं रखतीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने का काम करती हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और कुपोषण से मुक्ति की दिशा में उनका योगदान अतुलनीय है। सरकार आंगनवाड़ी बहनों के सशक्तिकरण और उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि यह सम्मान समारोह हमारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के अनथक प्रयासों को सराहने का एक छोटा सा प्रयास है। जिले में कुपोषण के खिलाफ अभियान और शिशु-मातृ देखभाल को प्रभावी बनाने में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों का यह सम्मान अन्य कर्मियों को भी अधिक निष्ठा और ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

ब्लॉक सभागार सकलडीहा में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में 14 ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, 05 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं स्वस्थ्य बच्चों के अभिभावकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किया गया। तहसील सभागार चकिया में मुख्य अतिथि मा० विधायक कैलास आचार्य जी एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत चकिया की उपस्थिति में 09 आँगनबाड़ी कार्यकर्की एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया,

03 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं 02 बच्चों का अन्नप्रशासन तथा स्वस्थ्य बच्चों के अभिभावकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किया गया। ब्लॉक सभागार नियामताबाद में मुख्य अतिथि मा० विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल जी की उपस्थिति में 11 ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, 05 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं स्वस्थ्य बच्चों के अभिभावकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

ब्लॉक सभागार नौगढ़ में मुख्य अतिथि मा० प्रमुख क्षेत्र पंचायत की उपस्थिति में 10 ऑगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, 05 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं स्वस्थ्य बच्चों के अभिभावकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

 

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई