बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के नाम पर छह लाख ठगने वाला गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब छह लाख रुपये ठगने और कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के आरोपी चन्द्रमणि शर्मा को सिगरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसे सोनिया रोड स्थित उसके कार्यालय से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ सिगरा थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, चन्द्रमणि शर्मा पुत्र विंध्याचल शर्मा (32) निवासी 14/120 टी-4ए, त्रिदेव नगर कॉलोनी, सरायनंदन, भेलूपुर और हाल पता आनंद नगर, कंदवा, चितईपुर ने पीड़िता को बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।

आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर उसने करीब छह लाख रुपये लिए। इसके बाद पीड़िता को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दे दिया।

मामले में सिगरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0338/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 352, 336(3), 338 और 340(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को सी-14/160, डीपी सोनिया रोड स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, मुख्य आरक्षी कृपा सिंधु भारती और आरक्षी उमेश यादव शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई