सीएम कल आयेंगे काशी,राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ सितंबर (बुधवार) को यहां आएंगे। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष में वह राष्ट्रीय पोषण माह के नौवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला-बाल विकास मामलों की मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर रहेंगी।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। सड़क मार्ग से वह ‘रुद्राक्ष’ पहुंचेंगे। वह वहां करीब डेढ़ घंटे रहेंगे। उनके पिंडरा में आयोजित कार्यक्रम में भी जाने की तैयारी है।

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के पोषण अभियान के अंतर्गत हर साल सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। प्रदेश में पहली बार यह आयोजन बनारस में होगा।

एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की महिला कल्याण बाल विकास और पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ल सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।