सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हिरासत में, लखनऊ पुलिस ने धरने से जबरदस्ती उठाया, गाड़ी में ठेलकर ले गई

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। वह पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जाने की तैयारी में थे।

पुलिस ने अजय राय को कांग्रेस मुख्यालय से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का जायजा लेने और पीड़ितों व मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जा रहे थे।

अजय राय के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए। पुलिस जब उन्हें ले जाने लगी तो कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और नारेबाजी की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए।

क्या है पूरा मामला?

प्रशासन ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को सरकारी जमीन पर बना अनधिकृत निर्माण बताते हुए ध्वस्त किया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

सियासत गरमाई

इस कार्रवाई के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी ध्वस्तीकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

‘भाजपा सरकार के इशारे पर रोका गया’

अजय राय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वह पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि पुलिसिया बल और तानाशाही हथकंडों से कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई