सकलडीहा,
दुस्तान संवाद भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के सात सूत्री मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसीलदार को पत्रक सौंपा। संगठन की मुख्य मांग बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देना था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य रमेश राय ने बताया कि किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है। उन्होंने जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। इसके साथ ही, बाढ़ में गिरे मकानों की जांच कर उन्हें पीएम और मुख्यमंत्री आवा मुहैया कराने की भी मांग की गई। सकलडीहा में अतिक्रमण वाले नाले की खुदाई कराने और बहरवानी में दो किलोमीटर लंबी व दो फीट गहरी खुदाई कराने की बात भी कही गई।
संगठन ने बाढ़ ग्रस्त गांवों को बाढ़ प्रभावित घोषित करने और किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की भी मांग की। बटाईदार किसानों को चिन्हित कर उन्हें प्राकृतिक आपदा राशि देने की मांग की गई।बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग शामिल थी।
इस मौके पर श्रवण कुशवाहा सहित संगठन के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492