चन्दौली
डीएम का मानवीय चेहरा आया सामने नौ माह की मासूम को गोद में उठाकर जाना हाल बिछिया कला स्थित राजकीय बालगृह (शिशु) के निरीक्षण के दौरान सोमवार को जिलाअधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का मानवीय चेहरा देखने को मिला। बालगृह में हाल ही में आई नौ माह की मासूम बच्ची को डीएम ने स्वयं गोद में उठाया और उसके स्वास्थ्य एवं देखभाल की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के प्रति आत्मीयता दिखाते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों से उनके खान पान और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने इसके बाद राजकीय बालगृह एवं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बालगृह में रह रहे बच्चों के खान पान, स्वास्थ्य, साफ सफाई और देखरेख की व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया। साथ ही पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन कर संबोधित अधिकारीयों और कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उन्हें बिस्कुट व चिप्स वितरण किए । बच्चों के बीच कुछ समय बिताकर उन्होंने उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी भी ली । उन्होंने कहा कि बालगृह में रहने वाले बच्चों की बेहतर देखभाल , स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के साथ उनकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
बच्चों की पढ़ाई के लिए पार्ट टाइम शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर जिलाधिकारी ने मौके से ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन कर बालगृह में बच्चों की पढ़ाई के लिए पार्ट टाइम शिक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया । उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए और उन्हें बेहद शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा । डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बालगृह कि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और बच्चों की जरूरतों संवेदनशील के साथ ध्यान रखने के निर्देश दिए ।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504