चंदौली,कंदवा
ब्लाक मुख्यालय से चंद किमी दूर खुरहट गांव मे सामुदायिक शौचालय का हाल बेहाल है।2021-22 मे बने शौचालय पर व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।सोमवार को प्रदर्शन कर चेताया गया कि यदि सामुदायिक शौचालय का संचालन नहीं हुआ तो आगे ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
खुरहट गांव के पूरब तरफ 2021-22 मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ।लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिनों के बाद ही यहां सामुदायिक शौचालय पर अव्यवस्था हो गयी।दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया,पानी की पाइप लाइन जीर्ण शीर्ण हो गयी।अब स्थिति यह है कि यहां निष्प्रयोज्य सामुदायिक शौचालय के मरम्मत की कई बार ग्रामीणों द्वारा मांग की गयी बावजूद ध्यान नहीं दिया गया।
अंततः ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कर अपने रोष का इजहार किया गया।आरोप है कि सचिव की लापरवाही से सामुदायिक शौचालय पर तैनात केयर टेकरों के मानदेय का भुगतान भी कई महीनों से लंबित है ऐसे मे साफ सफाई के प्रति केयर टेकर भी उदासीन बनें हैं।प्रदर्शन कर रही महिलाओं की कहना था कि शौचालय का संचालन न होने से यहां महिलाएं खुले मे शौच को मजबूर हैं।शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।
प्रदर्शन मे मुख्य रुप से गिरिजा,कविता,शांति,बागमती,मंतोरना,प्रदीप,हरिराम सहित अन्य मौजूद रहे।







