चंदौली
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 को सुबह 10 बजे से जनपद न्यायालय चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
आयोजित होने वाली उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, वाहन चालान,भरण-पोषण सम्बन्धी वाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बन्धी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन सम्बन्धी वाद, जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।
उपरोक्त सूचना पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली निकिता गौड़ द्वारा दी गयी।







