सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ खुर्द गांव के खेत में एक युवक का शव बल्ली से लटका मिला। शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को बल्ली से नीचे उतारा और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मनिहरा ग्राम पंचायत के अम्मापर गांव निवासी धरमू राजभर के बेटे कमलेश राजभर (35) के रूप में हुई है।

कमलेश राजभर दैनिक मजदूरी का काम करते थे। उनके पिता धरमू राजभर का पहले ही निधन हो चुका था। कमलेश की शादी सलेमपुर गांव की सुमन राजभर से हुई थी और उनकी दो बेटियां गुंजन और रोली हैं।
कमलेश का शव घर से करीब 500 मीटर दूर सरेहुआ खुर्द गांव के खेत में एक सुनसान जगह पर बल्ली से गमछे के सहारे लटका मिला। इस बल्ली का इस्तेमाल गांव के लोग बिजली के तार खींचने के लिए करते हैं।
हालांकि, कमलेश के पैर जमीन से सटे हुए थे, जिससे लोग इसे आत्महत्या मानने पर संदेह जता रहे हैं।थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि रात में कमलेश का बड़े भाई गुल्लू राजभर से विवाद हुआ था। गुल्लू की शर्ट पर खून भी लगा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमलेश की मौत से परिवार में मातम छा गया है।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504