गाजीपुर
जमानिया क्षेत्र के ग्राम देवड़ी में आग से झुलसने के कारण दो मासूम बच्चों—12 वर्षीय सुंदरम यादव (पुत्र मुनिलाल यादव व माता शुभांनती देवी) और 14 वर्षीय विशाल शर्मा (पुत्र संजय शर्मा व माता मीना देवी)—की दर्दनाक मौत के मामले में पीड़ित परिवार को शासन स्तर से सहायता मिल गई है। घटना के बाद से ही प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में थे और हरसंभव सरकारी मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत थे।
इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों के आवास पर पहुंचा। शोक संतप्त माताओं से मिलकर उन्हें शासन की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
इस दौरान मौके पर जमानिया की पूर्व विधायक सुनीता सिंह, जमानियाँ दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार बिंद, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, अवधेश सिंह, मिथिलेश सिंह, राकेश तिवारी, मदन लाल भारतीय, अश्वनी सिंह, अमित सिंह,
दीपक सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी और राजीव अरुण सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।







