भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अम्बेडकर नगर

सोशल मीडिया पर निखिल राव नामक व्यक्ति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं सनातन धर्म को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर धार्मिक संगठनों और सनातन धर्मावलंबियों में नाराजगी है। मामले को लेकर अखिल भारतीयवर्षीय यादव महासभा, अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष शोभाराम यादव ने थाना कोतवाली अकबरपुर में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट से हिंदू समाज और भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

साथ ही, यदि मामले में समय रहते उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो लोगों में बढ़ रही नाराजगी और तनाव की स्थिति के लिए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। लोगों ने सभी पक्षों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।

रिपोर्ट विवेक कुमार यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।