बाबा कीनाराम जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी ने दिए 24 घंटे सफाई, बिजली व पुख्ता सुरक्षा के निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह को भव्य और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिर प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे सफाई, पेयजल, निर्बाध बिजली, चिकित्सा, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र की पुख्ता व्यवस्था रहे।

उन्होंने कहा कि परिसर में दर्शन को सुगम बनाने के साथ अग्निशमन वाहन व अन्य मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रहनी चाहिए। बारिश के मौसम को देखते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि मेले में झूलों का संचालन बिना जांच के बिल्कुल न किया जाए। सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और इससे कोई समझौता नहीं होगा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने क्षेत्राधिकारी को रूट डायवर्जन और पार्किंग के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी पारितोष मिश्रा और मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।