घर में सो रहे पांच वर्षीय मासूम को सांप ने डसा,चिकित्सक ने मासूम को किया मृतक घोषित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

चकिया कोतवाली क्षेत्र के ढोड़नपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर में सो रहे करीब पांच वर्षीय मासूम कल्लू पुत्र रामभवन को कथित तौर पर सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इस दौरान ग्राम प्रधान भी परिजनों के सहयोग के लिए मौके पर मौजूद रहे।

परिजनों द्वारा घटना की सूचना चकिया कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मासूम की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।