चंदौली,कंदवा
अमडा धीना मार्ग से जुडे सिकठा संपर्क मार्ग की हालत दयनीय है।विगत वर्ष आधा अधूरा मार्ग का निर्माण तो हुआ लेकिन बाकी मार्ग की हालत बद से बदतर है।सिकठा एकौनी होते हुए पिपरदाहा सरकारी स्कूल को जोडने वाले संपर्क मार्ग के मरम्मत की जरुरत है।
बरसात मे मार्ग पर हो रहा जलजमाव व क्षतिग्रस्त मार्ग दुर्घटना का कारण बन रहा है।सिकठा गांव निवासी किसान नेता रतन सिंह,महेन्द्र बहादुर सिंह,राजीव रंजन सहित अन्य का कहना है कि अमडा धीना मार्ग से निकलने वाले सिकठा संपर्क मार्ग की प्राथमिक विद्यालय तक वास्तविक दूरी 2350 मीटर है जबकि पी डब्ल्यू डी विभाग अपने आंकडो मे मार्ग की दूरी 1800 दिखाकर 1200 मीटर मरम्मत कराकर इती श्री कर लिया गया है।
अब इसके बाद के मार्ग पर मरम्मत नवीनीकरण का कार्य किसके द्वारा कराया जाएगा यहां यक्ष प्रश्न बनकर रह गया है।ग्रामीणों के मुताबिक चुनाव मे विद्यालयों पर बूथ पर जाने के लिए यह मार्ग काफी सुलभ है बावजूद इस मार्ग के पूर्ण निर्माण मरम्मत को लेकर शासन प्रशासन उदासीन बना है।
गांव के सूबेदार, प्रकाश, लखंदर,शिवशंकर सिजेन्द्र ,शिवबचन सहित अन्य द्वारा संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की गयी है।







