दिनांक 01.09.2026 को थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305A/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सुभाष बनवासी पुत्र डिंगूर बनवासी निवासी ग्राम मोढ़, थाना भदोही, जनपद भदोही, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी किये गये तीन अदद पीले रंग के धातु के बर्तन बरामद किये गये। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त सामान को चोरी करना तथा उसे बेचने हेतु ले जाना बताया गया।
उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—
गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष बनवासी उपरोक्त के विरुद्ध निम्नलिखित आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं—
1. मु0अ0सं0 014/2021 धारा 379/414 भादवि, थाना सुरियावाँ, जनपद भदोही।
2. मु0अ0सं0 019/2021 धारा 380/411/457/414 भादवि, थाना भदोही, जनपद भदोही।
3. मु0अ0सं0 0228/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर्स एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना भदोही, जनपद भदोही।
4. मु0अ0सं0 244/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सुरियावाँ, जनपद भदोही।
5. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 305A/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी—
चोरी के तीन अदद पीले रंग के धातु के बर्तन।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
1. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कालिका बाजार, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. आरक्षी रामआशिष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. आरक्षी विवेकानन्द, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।









Users Today : 23
Users This Year : 24862
Total Users : 37455
Views Today : 52
Total views : 73684