मीरजापुर 31 अगस्त 2026 –
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए हुए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनीं। जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर निस्तारण कराया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी फरियादी परेशान होकर कलेक्ट्रेट न आए, उसकी समस्या का समाधान तहसील व ब्लॉक स्तर पर ही हो जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवाद के मामलों में उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को मौके पर जाकर पैमाइश कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
आवास व शौचालय से संबंधित मामलों में मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर पात्रों को लाभ दिलाने को कहा। पेंशन व राशन कार्ड के मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे।










Users Today : 8
Users This Year : 24782
Total Users : 37375
Views Today : 14
Total views : 73543