गैस सिलेंडर से रिसाव मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी ब्लास्ट में सुंदरम यादव विशाल शर्मा की मौत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया तहसील क्षेत्र के गांव देवढ़ी में सोमवार सुबह लगभग 6 बजे के आस पास गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद आग लगकर बहुत बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आई मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में हुए धमाके से दो 12 और 14 वर्ष की नाबालिक बच्चे झुलसकर मौत हो गई।

बताने अनुसार सुंदरम यादव (12) कक्षा छह और विशाल शर्मा (14) कक्षा आठ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवढ़ी के छात्र थे। दोनों सदैव एक साथ रहता था, सोमवार सुबह सुंदरम अपनी बहन रेखा के साथ विशाल के घर दूध लेने गया था। उस समय विशाल की मां मीना देवी रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क उठी।

जिससे रसोई से आग की लपटें निकलती देख मीना देवी तत्काल रेखा को लेकर घर से बाहर निकल गईं। वहीं आंगन में मौजूद सुंदरम और विशाल घबराकर बगल के कमरे में घुस गए और पटनी (रेक ) पर चढ़ गए। दोनों बच्चे आग से बचने की कोशिश कर रहे थे। परंतु

इसी दौरान आग कमरे में खड़ी मोटरसाइकिल तक पहुंच गई। आग की वजह से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के चलते पटनी पर फंसे दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, अभयपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार शुक्ला मौक पर पहुंचकर कानूनी प्रकिया कर दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उसके आधे घंटा बाद तहसीलदार राम नारायण वर्मा पहुंच मौका मुवैना की, जिसके थोड़े ही समय पर फॉरेंसी टीम ने अपने कार्यजांच शुरू की।हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में और रिश्तेदारों मे कोहराम मच गया। दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई