कंदवा(चंदौली)
शनिवार की सुबह अरंगी गांव के नाला मे एक शव उतराने की सूचना पर हडकंप मच गया । ग्रामीणों द्वारा सूचना पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पहचान कराया गया तब अरंगी गांव निवासी संजीवन गौतम की पुत्री मंशा कुमारी 16 वर्ष के रुप मे हुयी। तत्पश्चात पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद शव को अंत्यज परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।
जानकारी के अनुसार अरंगी गांव निवासी मंशा शुक्रवार की भोर मे शौच के लिए नदी की तरफ गयी थी तभी पैर फिसलने से वह गहरे नाला मे समा गयी। परिजनों की मानें तो शौच के बाद घर वापसी न होने पर किशोरी की गांव व रिश्तेदारी मे खोजबीन किया गया।
अंतत: शनिवार की सुबह नाला मे शव उतराने की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो मंशा का शव देख हतप्रभ रह गए।घटना के करीब चौबीस घंटा बाद नाला मे शव उतराया मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी। मंशा तीन भाईयों के बीच इकलौती बहन थी।रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाई बहन की राखी के बिना सूनी रह गयी।
वहीं रक्षाबंधन पर्व के बाद मिले किशोरी के शव को देख परिजनों मे चीत्कार मच गया।
थाना प्रभारी कंदवा बिनोद अंचल ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी की डूबने से हुयी मौत प्रतीत हो रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा।







