स्वतंत्रता आंदोलन में सकलडीहा का रहा महत्वपूर्ण योगदान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

चतुर्भुजपुर सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर शुक्रवार को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले 108 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया।

मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद रहे।

अतिथियों ने सेनानी स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत किया।

मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि देश की आजादी में सकलडीहा के हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अहम योगदान रहा है। उनके त्याग और बलिदान को हमारा देश कभी भुला नहीं सकता।

आज हम स्वतंत्र होकर कहीं भी आ जा सकते हैं। यह उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ही देन है।

इसलिए मैं उनके दर्द को समझता हूं। उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब हम उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाएं।

स्मृति स्थल समिति अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि इन सेनानियों की वजह से ही हमारा देश अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त हुआ है। जिस हेतु समस्त देश सदियों तक उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा।

इस मौके पर पूर्व प्रधान गोरखनाथ यादव अरविंद यादव सहित अन्य रहे।

 

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई